स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन केन्द्र (सी एम एच एस)
- सी एम एच एस के लिए कार्यसूची
- सी एम एच एस – वर्तमान गतिविधियाँ
- सी एम एच एस - संकाय
- सी एम एच एस – परियोजना कर्मचारी
- सी एम एच एस – कार्यालय कर्मचारी
स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन केन्द्र (सी एम एच एस)
सार्वजनिक प्रणाली समूह की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में आई आई एम-ए की भागीदारी शुरु हुई है। प्रारंभिक काल में, हमारे शोध में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार नियोजन के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया था। 80 के दशक में द्वितीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार करने के लिए और 90 के दशक में तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए प्रबंधन को शामिल करने के लिए हमने हमारी अनुसंघान गतिविधियों का विस्तार किया। आज हमारे हित शोध ने स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य सूचना विज्ञान, और स्वास्थ्य रसद प्रबंधन जैसे संबंधित क्षेत्रों में भी विस्तार किया है। पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में आई आई एम-ए की 30 पूर्ण परियोजनाओं, संदर्भित पत्रिकाओं / प्रकाशनों में 25 लेख, सम्मेलन की कार्यवाही में 24 प्रकाशनों, 20 काम संबंधित कागजात / मोनोग्राफों, 12 पंजीकृत मामलों, और 20 से अधिक कार्यशालाओं / प्रशिक्षण कार्यक्रम में योगदान रहा हैं। वर्तमान में, हमारे पास मातृ स्वास्थ्य परियोजना कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिका, के साथ और लीड्स विश्वविद्यालय, यू के, के नूफिल्ड स्वास्थ्य संस्थान के साथ अस्पताल प्रबंधन परियोजना जैसी सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजनाएँ ज़ारी है। अन्य बाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं में सुरक्षित मातृत्व, कैंसर केयर पर सामाजिक दायित्व, नगर स्वास्थ्य में प्रबंधन, और जिला स्वास्थ्य प्रणाली निर्माण आदि शामिल हैं।
जून 2004 में, आई आई एम-ए बोर्ड ने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के संदर्भ में स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन को सक्षम बनाने के लिए व भूतकाल के अपने योगदान की पहचान बनाने के लिए सार्वजनिक प्रणाली समूह अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन केन्द्र (सी एम एच एस) की स्थापना को मंजूरी दी। सी एम एच एस का समग्र उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में प्रबंधकीय चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारी आबादी के विभिन्न वर्गों की जरूरतों का जवाब कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से देना, स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्थाओं का निर्माण, और स्वास्थ्य नीतियों तथा व्यापक वातावरण को प्रभावित करना हैं। इन प्रयासों के माध्यम से, सी एम एच एस को निम्नलिखित प्राप्त करने की उम्मीद है:
- स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारी भागीदारी के लिए दीर्घकालिक स्थिरता व बल प्रदान करें।
- सामाजिक क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट करें।
- बड़ी परियोजनाओं में हमारी भागीदारी को सुगम बनाना।
- स्वास्थ्य देखभाल के शोधकर्ताओं को दुनिया भर से आकर्षित करें।
- स्वास्थ्य प्रबंधन में शामिल अन्य संस्थानों के साथ सहयोग का विकास करना।
- सक्रिय रूप से ज्ञान के प्रसार में भाग लें।
शीर्ष
सी एम एच एस के लिए कार्यसूची
अपने नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल की ज़रुरतों के अनुसार क्षमता पाने के लिए समग्र विश्व की सरकारें क्रमश: चिंतित हो रही है। यह स्थिति हाल के वर्षों में वृद्धों की बढ़ती जनसंख्या, जनसंख्या के विभिन्न वर्गों से बढ़ती अपेक्षाएँ, स्वास्थ्य सेवा में भुगतान के लिए लोगों की अपर्याप्त आय और विविध सामाजिक-आर्थिक विकास गतिविधियों के सरकार के संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा इत्यादि से प्रकाश में आयी है। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की क्षमता को सीमित करती गैर वित्तीय बाधाओं से निपटने के लिए हाल ही में अर्थपूर्ण वित्त के लिए सक्षम व प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन की घोषणा की गई है। ग्राहक की ज़रूरत के लिए जो स्वास्थ्य प्रणाली की रचना की गई, उसमें विशेष रूप से, गरीबों के लिए राजनैतिक रूप से कठिन और प्रशासनिक विकल्प की मांग की आवश्यकता के प्रति उत्तरदायित्व है।
स्वास्थ्य देखभाल के प्रदाता, व्यवसायी, उपभोक्ता जिस समस्या का सामना करते हैं उसकी जटिलता, प्रकृति, परिमाण को समझने के लिए, हमने रूबरू चर्चा, समूह बैठक और ई-मेल संचार माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख हितधारकों से आदानों की मांग की:
- भारत सरकार: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्त और योजना आयोग मंत्रालय।
- गुजरात सरकार: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, अहमदाबाद नगर निगम।
- हेल्थकेयर उद्योग के व्यवसायी।
- स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण प्रबंधन संस्थान।
- चिकित्सा महाविद्यालय।
- नर्सिंग कालेज।
- अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियाँ / दाता
आई आई एम-ए सुविधा और छात्र
इस संदर्भ में, सी एम एच एस की कार्यसूची निम्नांकित आकृति में दर्शाई है.

शीर्ष
सी एम एच एस – वर्तमान गतिविधियाँ
मुख्य परियोजनाएँ:
- ब्रिटिश काउंसिल: आई आई एम अहमदाबाद में स्वास्थ्य संबंधित शिक्षण और अनुसंधान नींव का, नूफिल्ड स्वास्थ्य संस्थान, लीड्स विश्वविद्यालय, लीड्स, यू के (2003-2006) के साथ संयुक्त रूप से आधार विकास करना।
- डी एफ आई डी – सुरक्षित मातृत्व – दक्षिण एशिया से अध्ययन - भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश (2004 - 2007)।
- मैलमेन पब्लिक हैल्थ स्कूल, कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिका : जच्चा मृत्यु और विकलांगता पर रोक।
- मैकआर्थर फाउंडेशन: प्रजनन स्वास्थ्य के लिए संकेतक पर क्षमता निर्माण।
- विश्व बैंक: सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रबंधन क्षमता की कमी।
- टी एन ओ, नीदरलैंड: आभ्यंतरिक स्वास्थ्य सुविधाओं का, रोगियों के द्वारा अस्पताल चुनाव के लिए गुणवत्ता के मापदंड का, और यातायात दुर्घटनाओं की एटियलजि का वितरण और मानचित्रण।
- गुजरात कैंसर अनुसंधान संस्थान, अहमदाबाद: दृष्टि, मिशन, और सामाजिक दायित्व।
- अहमदाबाद नगर निगम: शहरी स्वास्थ्य प्रणाली निर्माण।
- नेशनल किडनी फाउंडेशन, सिंगापुर: मामला विकास और अनुसंधान परियोजनाएँ।
- डब्ल्यू एच ओ, जिनेवा: जिला स्वास्थ्य प्रणाली के लिए बुनियादी ढाँचे की योजना पर संकल्पना कागज।
- जी टी जेड: जर्मन तकनीकी सहयोग, भारत: स्वास्थ्य सेवा वितरण में सेवा की गुणवत्ता पर संकल्पना कागज।
- सुरक्षित मातृत्व के लिए मामला अध्ययन: दक्षिण एशियाई कार्यक्रम से सीखना ।
- क्षमता निर्माण:
- जिला / राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए कार्यक्रम: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र।
- अस्पताल प्रबंधन कार्यक्रम।
- प्रसार: (परिसंवाद / सम्मेलन / कार्यशालाएं)
- स्वास्थ्य सेवा में मानव संसाधन प्रबंधन
- मातृत्व मृत्यु और विकलांगता पर रोक
- स्वास्थ्य में सार्वजनिक - निजी भागीदारी
- स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में सामरिक चुनौतियाँ
शीर्ष
सी एम एच एस - संकाय
• अनुराग के अग्रवाल - एल.एल.एम. (हार्वर्ड), एल.एल.डी. (लखनउ)
• तथागत बंदयोपाध्याय - पी-एच.डी. (कोलकाता)
• समीर के बरुआ - एम.टेक. (आई आई टी, कानपुर) - फेलो (आई आई एम-ए)
• रमेश भट - पी-एच.डी. (दिल्ली स्कूल आफ इकानामिक्स)
• दीप्ति भटनागर - फेलो (आई आई एम-ए)
• सतीष देवधर - पी-एच.डी. (ओहियो स्टेट)
• तेजस देसाई - पी-एच.डी. (नोर्थ केरोलीना)
• गौतम दत्ता - पी-एच.डी. (नोर्थ वेस्टर्न)
• आशा कौल - पी-एच.डी. (आई आई टी, कानपुर)
• ए के लाहा - पी-एच.डी. (आई एस आई, कोलकाता)
• सुनिल माहेश्वरी - फेलो (आई आई एम-ए)
• दिलीप वी मावलंकर - एम.डी. (गुजरात) - डॉ. पब्लिक हेल्थ (जोहन होपकिन्स)
राजेन्द्र पटेल - आई सी डब्ल्यू ए, ए सी ए, पी जी डी एम (आई आई एम-ए)
• के वी रामाणी, अध्यक्ष - पी-एच.डी. (कोर्नेल)
• एन रवीचन्द्रन -पी-एच.डी. (आईआईटी, मद्रास)
• पी जी विजय शेरी चंद - पी-एच.डी. (गुजरात)
• देवानाथ तिरुपति - पी जी डी एम(आई आई एम सी), पी-एच.डी. (एम आइ टी)
• संजय वर्मा - फेलो (आइ आइ एम सी)
पोस्ट डोक्टरल फेलो :
• समृद्धि ठाकर - पी-एच.डी., & एम एच ए (नोर्थ केरोलीना), एम बी बी एस (गुजरात)
शीर्ष
सी एम एच एस – परियोजना कर्मचारी
• भारती शर्मा -एम एस-सी (बाल विकास)
• दीप्ति गोविल - एम ए (भूगोल) जनसंख्या अध्ययन में मास्टर
• क्रान्ति वोरा - एम डी (Obst.), एम पी एच
• मुदिता उपाध्याय - एम बी ए (स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन)
• पार्वती एस रामन - एम एस-सी (डेमोग्राफी)
• प्रिया शास्त्री - बी ए (इको), बी एस-सी (जीवविज्ञान)
• शिल्पा मइया - एम एस-सी (एन्थ्रोजोलोजी)
• एस आर पटेल - एमबीबीएस, डीपीएच
• विद्या बी के - पी-एच डी (एन्थ्रोपोलोजी)
• विनुभाई एम पटेल - एम एस डबल्यू, एम पी एच, पी-एच डी (समाजशास्त्र)
शीर्ष
सी एम एच एस – कार्यालय कर्मचारी
• भरत के पंचाल
• सीमी एस मेनन सी एम एच एस कार्यालय
स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन केन्द्र
भारतीय प्रबंध संस्थान
वस्त्रापुर, अहमदाबाद – 380 015
भारत
दूरभाष: 079 - 2632 4649/ 4699 • फेक्स: 079 - 2632 4698
ई-मेइल: Turn on JavaScript!
शीर्ष