प्लेसमेन्ट प्रश्नावली
1. आपका नियुक्ति प्रोग्राम कब होता है?
2. मुझे नियुक्ति गाइड कहाँ से मिल सकती है?
3. पी पी टी/कॉर्पोरेट प्रस्तुति/विवरणिका में देने के लिए क्या जानकारी आवश्यक है?
4. छात्रों की भर्ती के विभिन्न तरीके क्या हैं?
5. नियुक्ति प्रक्रिया में विशिष्ट कदम क्या हैं?
6. मैं परिसर में अपनी कंपनी की दृश्यता कैसे बढ़ा सकता हूँ?
7. परिसर में प्रस्तुति/नियुक्ति प्रक्रिया के लिए क्या सुविधाएँ/बुनियादी ढांचा उपलब्ध हैं?
8. मैं पूर्व छात्रों के लिए रोजगार कैसे दे सकता हूँ?
9. क्या मैं परिसर के बाहर प्लेसमेंट प्रक्रियाओं का संचालन कर सकता हूँ?
10. दूर से भर्ती करने के विभिन्न तरीके क्या हैं?
11. ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का समय क्या है?
12. क्या प्लेसमेंट के लिए कोई शुल्क है?
1. आपका नियुक्ति प्रोग्राम कब होता है?
स्नातक प्लेसमेंट प्रोग्राम आमतौर पर नवंबर से मार्च तक चलता है। ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्लेसमेंट नवंबर, दिसंबर में होता है, पार्श्व/ अनुभवी भर्ती फरवरी में और जनवरी और मार्च में पूर्णकालिक नियुक्ति होती है। चालू वर्ष में किसी विशेष तिथि के लिए कृपया अपने संबंध प्रबंधक को लिखें। यदि आप पहली बार भर्ती कर रहे हैं, तो Turn on JavaScript! को लिखें। आपको एक संबंध प्रबंधक बताया जाएगा, जो परिसर में आपका एक बिंदु संपर्क होगा।
शीर्ष
2. मुझे नियुक्ति गाइड कहाँ से मिल सकती है?
नियुक्ति गाइड और इस वर्ष की छात्र प्रोफाइल किताब आमतौर पर अक्टूबर में प्रेषण / डाउनलोड के लिए उपलब्ध होती है। नियुक्ति विवरणिका की मुद्रित प्रति और प्रोफाइल किताब के लिए कृपया अपने संबंध प्रबंधक को ई-मेल करें या प्लेसमेंट कार्यालय, भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद - 380015, भारत को लिखें।
पुस्तिका डाउनलोड करें
शीर्ष
3. कॉर्पोरेट प्रस्तुति / विवरणिका में प्रदान करने के लिए क्या जानकारी आवश्यक है?
छात्रों को आमतौर पर कॉर्पोरेट प्रस्तुतियों में यह सूचना देखना चाहते हैं: कंपनी का प्रोफाइल,
कैरियर भूमिका का प्रोफाइल (ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के मामले में परियोजनाएँ) और जिम्मेदारियाँ। वे स्थान जहाँ छात्रों को तैनात करने की संभावना है।
शीर्ष
4. छात्रों की भर्ती के विभिन्न तरीके क्या हैं?
छात्रों को इस प्रकार भर्ती किया जा सकता है:
दो महीने के पूर्णकालिक ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप
अनुभवी/पार्श्व पद
प्रवेश स्तर के पूर्णकालिक पद।
शीर्ष
5. नियुक्ति प्रक्रिया में विशिष्ट कदम क्या हैं?
नियुक्ति प्रक्रिया में विशिष्ट कदम
अपने संबंध प्रबंधक को प्लेसमेंट प्रोग्राम में रुचि के बारे में बताना
प्लेसमेंट स्लॉट को अंतिम रूप देना
छात्रों द्वारा सीवी/आवेदन प्रस्तुत करना
छात्रों का प्रारंभिक चयन
पूर्व-प्रक्रियाएं (परीक्षा/समूह चर्चा)
साक्षात्कार
चयन सूची
शीर्ष
6. मैं परिसर में अपनी कंपनी की दृश्यता कैसे बढ़ा सकता हूँ?
परिसर में अपनी फर्म की दृश्यता को बढ़ाने के विभिन्न तरीके हैं।
विवरण के लिए क्लिक करें।
शीर्ष
7. परिसर में प्रस्तुति/नियुक्ति प्रक्रिया के लिए क्या सुविधाएँ/बुनियादी ढांचा उपलब्ध हैं?
नियुक्ति प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए परिसर में नवीनतम भौतिक, संचार और कंप्यूटिंग बुनियादी सुविधाएँ मौजूद हैं। आपकी विशिष्ट आवश्यकता के लिए अपने विवरण के साथ संबंध प्रबंधक को लिखने से मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के लिए कंप्यूटिंग सुविधाएँ, प्रक्षेपण सुविधाएँ, टेलीकॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए दूरसंचार सुविधाएँ, प्रस्तुतियों/कार्यशालाओं के लिए संगोष्ठी कमरे और प्रस्तुति हॉल की व्यवस्था की जा सकती है।
शीर्ष
8. मैं पूर्व छात्रों के लिए रोजगार कैसे दे सकता हूँ?
कृपया Turn on JavaScript! को ई-मेल करें और नियुक्ति कार्यालय इस सूचना को पूर्व छात्रों के बीच प्रसारित करेगा।
शीर्ष
9. क्या मैं परिसर के बाहर प्लेसमेंट प्रक्रियाओं का संचालन कर सकता हूँ?
छात्रों को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए परिसर से बाहर ले जाना सामान्य प्रक्रिया नहीं है। लेकिन किसी खास मामले में इस पर विचार जा सकता है। कृपया विवरण तैयार करने के लिए अपने संबंध प्रबंधक से परामर्श करें।
शीर्ष
10. दूर से भर्ती करने के विभिन्न तरीके क्या हैं?
जब आप परिसर प्लेसमेंट के लिए नहीं आ पा सकते हों तो यह प्रक्रिया टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जा सकती है।
शीर्ष
11. ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का समय क्या है?
ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए शैक्षिक प्रोग्राम सामान्यतया अप्रैल के दूसरे सप्ताह और जून के मध्य होता है। इंटर्नशिप न्यूनतम 8 सप्ताह और अधिकतम10 सप्ताह की हो सकती है।
शीर्ष
12. क्या प्लेसमेंट के लिए कोई शुल्क है?
ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए छात्रों की भर्ती के लिए कोई शुल्क नहीं है। स्नातक नियुक्तियों के लिए शुल्क है।
शीर्ष
|